Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारपी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधा , कहा- ईश्वर...

पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधा , कहा- ईश्वर इस देश की रक्षा करे

दिल्ली।  तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सोमवार को 74 साल के हो गए और इस मौके पर उन्होंने अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है.  उन्होंने कहा कि ईश्वर इस देश की रक्षा करे. पी चिदंबरम के परिवार ने उनकी तरफ से उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया।

इस ट्वीट में पी चिदंबरम ने कहा कि मेरे परिवार ने मेरे मित्रों, पार्टी सहयोगियों और शुभचिंतकों की तरफ से मुझ तक शुभकामनाएं पहुंचाई हैं. मुझे याद दिलाया गया कि मैं 74 साल का हो चुका हूं. मैं 74 का हूँ लेकिन दिल से मैं खुद को 74 साल का नौजवान महसूस करता हूं. मेरा हौसला बढ़ाने के लिए सभी का धन्यवाद. पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि मैं देश की अर्थव्यवस्था के बारे में सोच रहा हूं।

सिर्फ एक आंकड़ा पूरी कहानी बयां करता है. अगस्त महीने में निर्यात वृद्धि में 6.05 फीसदी की गिरावट रही. निर्यात में 20 फीसदी की वृद्धि के बिना कोई देश आठ फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर तक नहीं पहुंच सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments