Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के तीन एमएलसी, दे सकते हैं इस्तीफा

मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के तीन एमएलसी, दे सकते हैं इस्तीफा

मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा के एमएलसी।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के तीन विधान परिषद सदस्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि विधान परिषद सदस्यों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।

मुख्यमंत्री से एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, रमेश मिश्र और सीपी चन्द्र ने मुलाकात की। ये तीनों स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। इनका कार्यकाल 7 मार्च 2022 तक है। इनमें रविशंकर बलिया, रमेश मिश्र हमीरपुर और सीपी चन्द गोरखपुर के रहने वाले हैं। ऐसी अटकलें हैं कि सपा के राज्यसभा सदस्यों की तरह ये भी इस्तीफा दे सकते हैं।

हमीरपुर विधानसीट के उपचुनाव से ठीक पहले रमेश मिश्र की सीएम योगी से मुलाकात को राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments