Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारगोलाबारी के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच स्कूल बंद

गोलाबारी के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच स्कूल बंद

पाक की गोलाबारी के निशान

जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोले दागे जाने से हीरानगर सेक्टर में पांच स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर स्थिति का आकलन किया। वीरवार को लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने दो बार बार्डर आउट पोस्ट मनियारी और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब सवा दस बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने मनियारी पोस्ट के नजदीक गोलियां चलाने के बाद पांच मोर्टार भी दागे। इनमें से एक मनियारी की बार्डर आउट पोस्ट में और अन्य खेतों में गिरे। भारतीय सीमा में जारी बांध निर्माण कार्य को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

गोलाबारी के चलते कुछ समय के लिए काम को बंद करवा दिया गया। उधर, शाम चार बजकर पचास मिनट पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करे गोलियां चलाईं और मोर्टार दागे। जो मनियारी बीओपी के नजदीक आकर खेतों में गिरे हैं। वीरवार को हुई गोलाबारी के दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है।

उधर, सीमा सुरक्षा बल ने एहतियातन फिलहाल जवाबी कार्रवाई नहीं की है। शाम पांच बजे के बाद से गोलाबारी बंद है। इससे सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत है और वह घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे यह पांच सरकारी स्कूल

भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर जारी गोलाबारी को लेकर सीमावर्ती ग्रामीणों की ओर से उठाई गई मांग को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ स्कूलों को एहतियातन बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेमनाथ ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल कडियाला, सरकारी मिडिल स्कूल पानसर, मनियारी, रठुआ और प्राइमरी स्कूल गुज्जर चक शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमावर्ती इलाकों पर गोलाबारी की जा रही है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने फ्रंट लाइन के पांच स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments