Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारप्रेमी ने प्रेमिका और खुद के सीने पर मारी गोली ; दोनो...

प्रेमी ने प्रेमिका और खुद के सीने पर मारी गोली ; दोनो की मौके पर मौत

हत्या के बाद जांच करती पुलिस

लखनऊ। लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के बब्लू वाली गली में शुक्रवार दोपहर एक युवक मदन ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका वंदना (22) को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद के सीने में भी गोली मार ली। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृतका वंदना (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक थाना हसनगंज के ठठेरी में मृतका वंदना अपनी छोटी बहन के साथ किराये के मकान में रहती थे। दोनों बस्ती के रहने वाले थे और 2-3 साल से परिचित थे। मृतक जबरन शादी का दबाव बना रहा था।

मना करने पर घटना को अंजाम दे दिया। मृतक मदन के पास से कारतूस मिला है। मृतका वंदना बालागंज से नर्सिंग कोर्स कर रही थी और छोटी बहन अर्चना कम्प्यूटर कोचिंग करती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments