Saturday, April 25, 2026
Homeखास खबरन्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

-ह्यूस्टन में हाउडी मोदी को संबोधित करने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी

-जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

-क्लाइमेट चेंज समिट को करेंगे संबोधित

-आतंकवाद के मसले पर कई देशों के नेताओं से भी मिलेंगे

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम हाउडी मोदी में शिरकत करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे। वह यहां जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और समिट को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अमेरिकी समयानुसार रविवार रात 10 बजे के बाद जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे।

वह यहां यूएनजीए के वार्षिक सत्र को 27 सितंबर को संबोधित करेंगे और करीब एक सप्ताह के न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान उनका कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में देश की भागीदारी एवं पहुंच अद्भुत होगी और इसके नतीजे ठोस, वास्तविक, कार्य उन्मुख होंगे। पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से 75 से अधिक देशों के प्रमुख और विदेश मंत्री मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी सोमवार को सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव चैंबर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र 24 और 25 सितंबर को टिकाऊ विकास लक्ष्य शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी करेगा।

मोदी 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इकोनॉमिक एडं सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) चैंबर में एक विशेष कार्यक्रम ‘लीडरशिप मैटसर्रू रेलीवेंस ऑफ गांधी इन कंटेम्प्रेरी वर्ल्ड’ की मेजबानी करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

मोदी 25 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस समिट में अहम वक्ता होंगे। सूत्रों के अनुसार मोदी के संबोधन के बाद भारतीय नेता का प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा। ब्लूमबर्ग एलपी और ब्लूमबर्ग फिलेन्थ्रॉपीज के संस्थापक माइकल ब्लूमबर्ग इसका संचालन करेंगे।

महासभा में वक्ताओं की प्रारंभिक सूची के अनुसार करीब 112 राष्ट्राध्यक्ष, करीब 48 शासनाध्यक्ष और 30 से अधिक विदेश मंत्री महासभा को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। आम चर्चा 24 सितंबर से आरंभ होगी और 30 सितंबर तक चलेगी।

ह्यूस्टन के बाद ये हैं आगे के कार्यक्रम

23 सितंबरः पीएम मोदी क्लाइमेट समिट को संबोधित करेंगे। वह आतंकवाद के मसले पर कई देशों के नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद वह अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

24 सितंबरः यूएनएसजी की ओर से लंच में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह महात्मा गांधी की 150वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी को गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पीएम मोदी ब्लूमबर्ग के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे।

25 सितंबरः पीएम मोदी कैरिकोम की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां डोनाल्ड ट्रंप समेत 20 नेताओं से मुलाकात और बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

27 सितंबररू अमेरिकी दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी यूएनजीए सेशन को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments