Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारकलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में बम की सूचना, सहारनपुर में ट्रेन रोकी

कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में बम की सूचना, सहारनपुर में ट्रेन रोकी

मेरठ। हरिद्वार से पुरी जाने वाली 18478 कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन को टपरी जंक्शन पर रोका गया। जीआरपी की टीम फिलहाल ट्रेन की तलाशी ले रही है। वहीं अन्य ट्रेनों को रास्ते में रोका गया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के हरिद्वार से ओडिशा के पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में यह बम की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल उत्कल एक्सप्रेस को सहारनपुर जिले के टपरी जंक्शन पर रोका गया है।

बम की सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम टपरी स्टेशन पर चेकिंग करने पहुंची और पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ तलाशी अभियान चलाया। जीआरपी ने ट्रेन से एक संदिग्ध बैग बरामद किया है। टीम ने बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि सूचना देने वाले शख्स का सुराग नहीं मिला है। पुलिस और रेलवे अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments