Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचार19 साल के लड़के ने क्लासमेट से किया रेप, अल्पसंख्यक आयोग ने...

19 साल के लड़के ने क्लासमेट से किया रेप, अल्पसंख्यक आयोग ने बताया ‘लव-जेहाद’

दिल्ली: केरल से रेप की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं, यहां एक 19 साल के लड़के ने अपनी ही क्लासमेट के साथ रेप किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना कोझिकोड जिले की है. दोनों ही छात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ते हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जसीम के रूप में की गई है. खास बात यह है कि इस पूरे मामले को अल्पसंख्यक आयोग एक लव जेहाद का मामला बता रहा है.

पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने बताया कि आरोपी उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. आरोपी ने लड़की से कहा था कि अगर उसे उससे शादी करनी है तो मुस्लिम धर्म अपनाना होगा.वहीं, पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित लड़की बीते दो साल से एक रिलेशनशिप में थे. लेकिन लड़की के अनुसार आरोपी उसे बार-बार  ईसाई धर्म छोड़कर मुस्लिम बनने के लिए मजबूर कर रहा था. लड़की ने इसे लेकर करीब एक महीने पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी.

कोझिकोड के डिप्टी कमिश्नर एके जमालुद्दीन ने कहा कि हमनें लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही लड़का का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी दर्ज करा दिया गया है. उधर, अल्पसंख्यक आयोग को भी इस मामले में लड़की के परिवार की तरफ से शिकायत दी गई है. आयोग ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए इस एक लव जेहाद का मामला बताया है. आयोग ने अपने बयान में कहा है कि लड़की के साथ जो हुआ उसे एक योजना के तहत किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments