
दिल्ली। दिल्ली में आज पुलिस की स्पेशल सेल और वांछित बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस और हत्या व लूट जैसे मामलों में चल रहे वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों को गोली लग गई और एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इन बदमाशों के पास से हथियार बरामद किए हैं। पुलिस घायल बदमाशों का इलाज कराने के बाद उन्हें गिरफ्तार करेगी। पुलिस उम्मीद जता रही है कि इन अपराधियों के गिरफ्तार होने की वजह से कई पुराने मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

.jpeg)
.jpeg)

