Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारप्रेमी के साथ मिलकर मां छह महीने तक करती रही बेटी का...

प्रेमी के साथ मिलकर मां छह महीने तक करती रही बेटी का यौन शोषण

गुरुग्राम। गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली एक महिला पर प्रेमी संग मिलकर बेटी का यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप है कि बेटी के विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई। पुलिस ने इस मामले में पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपियों द्वारा कुछ दिन पहले एक मामला शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज करवाया गया था।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में रहता है। उसकी बेटी दूसरी कक्षा की छात्रा है।
उसकी बेटी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला गौरव उनके घर पर आता-जाता था। छात्रा की मां गौरव के साथ मिलकर अप्रैल महीने से उसका यौन शोषण कर रही है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

इतना ही नहीं आरोपी गौरव की मां भी उसके साथ मारपीट करती थी। इस पर व्यक्ति ने महिला थाना पश्चिम को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments