Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर''समय-सीएनएक्स ओपिनियन पोल'' में भी गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार...

”समय-सीएनएक्स ओपिनियन पोल” में भी गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी; मोदी का करिश्मा गुजरात में भी भाजपा को पार लगाएगा।

नई दिल्ली (राष्ट्रीय सहारा) : एबीबीपी ओपिनियन के बाद  ”समय-सीएनएक्स ओपिनियन पोल” में भी गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। समय-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी  को 49.90 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 41.23 फीसदी वोट मिलने के संकेत मिले हैं।

समय न्यूज नेटवर्क ने सीएनएक्स मीडिया के साथ मिलकर चुनावी बयार किसके हक में है, इसका पता लगाने के लिए किया सबसे बड़ा ओपिनियिन पोल, सरकार किसकी बनेगी और किसको कितनी सीटें मिलेंगी। इस पर साफ तस्वीर उभरी है। सर्वे में मोदी का करिश्मा ही गुजरात में भी भाजपा को पार लगाएगा, इसके संकेत मिले हैं। चुनाव पूर्व सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 49.90 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 41.23 फीसदी वोट मिलने के संकेत मिले हैं । अन्य के खाते में 8.87 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

सीटों की बात की जाए तो सव्रे के मुताबिक 2012 के विधानसभा के चुनाव के मुकाबले बीजेपी को 13 सीटों के फायदे के साथ 128 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को नौ सीटों के नुकसान के साथ 52 सीटें मिल सकती हैं।मोदी जब पीएम बनकर केंद्र में आए थे तो उनकी जगह आनंदीबेन ने सीएम के तौर पर शपथ ली थी और अब रूपाणी सीएम हैं लेकिन कद का फर्क सर्वे में खूब देखने को मिला। सिर्फ 9 फीसदी लोग मानते हैं कि रूपानी का सीएम के तौर पर प्रदशर्न अच्छा है। आनंदी बेन को 8 फीसदी लोग बेहतर सीएम मानते हैं। हालांकि सर्वे के मुताबिक चुनाव नतीजों के बाद 30.75 फीसदी लोग विजय रूपाणी को ही सीएम पद पर देखना चाहते हैं जबकि 20.61 फीसदी लोग कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

70 फीसदी लोगों के लिए मोदी बेहतर सीएम थे। पीएम के तौर पर मोदी के कामकाज से 50 फीसदी लोग खुश हैं। ओपिनियन पोल से साफ है कि चुनावी बयार बीजेपी के हक में है। ये जरूर है कि जिस मिशन 150 का दावा बीजेपी कर रही है, वो शायद इस बार मुमकिन नहीं।सर्वे में 35 फीसद लोगों ने गुजरात के विकास मॉडल को मुद्दा बताया जबकि 15 फीसदी वोटरों की नजर में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा था।

ओपिनियन पोल बताता है कि वोटरों पर हार्दिक पटेल असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं। 60 फीसदी लोगों ने कहा कि वो हार्दिक के कहने पर कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। महज 20 फीसदी लोग ही हार्दिक के कहने पर कांग्रेस को वोट देने के हक में थे।अल्पेश, हार्दिक और जिग्नेश के साथ का फायदा कांग्रेस को मिलेगा ऐसी अटकलें लग रही हैं, सर्वे में भी लोगों का सेंटीमेंट इसी हक में दिखा। 55 फीसदी लोगों ने कहा कि कांग्रेस को इसका फायदा मिलेगा। 30 फीसदी लोगों की राय थी कि कांग्रेस को फायदा नहीं मिलेगा।

58 फीसदी लोगों ने माना कि नोटबंदी से काले धन पर लगाम लगी है जबकि 25 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे कालेधन पर अंकुश नहीं लगा। जीएसटी पर बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 50 फीसदी लोगों ने कहा जीएसटी अच्छा पर इसे इम्प्लीमेंट करने का तरीका गलत। 25 फीसदी ने कहा जीएसटी की वजह से समस्याएं आई। सिर्फ 20 फीसदी लोगों ने जीएसटी को अच्छा कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments