Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब, 4 जवानों की शहादत का बदला, सीमा...

भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब, 4 जवानों की शहादत का बदला, सीमा पार जाकर मारे तीन पाक सैनिक

राजौरी : पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद हुए 4 जवानों की शहादत का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय सेना ने सीमा के पार जाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पाक सैनिकों को मार गिराया है।

हालांकि, अभी तक सेना ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में एक पाक सैनिक घायल हुआ है वहीं कई चौकियों को नुकसान भी पहुंचा है। पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है।

यह घटनाक्रम ठीक उसी समय सामने आया है, जब पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव से मिलकर उनका परिवार वहां से रवाना हुआ है। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में मेजर सहित भारत के 4 जवान शहीद हो गए हैं।

ऐसे में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार डॉन की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक रावलकोट के रुख चकरी सेक्टर में सोमवार को फायरिंग हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments