Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिसानों के हक में आप की संकल्प यात्रा, 15 से 17 नवंबर...

किसानों के हक में आप की संकल्प यात्रा, 15 से 17 नवंबर तक दौरे पर रहेंगे भगवंत मान

आम आदमी पार्टी किसानों के हक में 15 नवंबर से संकल्प यात्रा शुरू करेगी। आप नेता भगवंत मान 15 से 17 नवंबर तक उत्तराखंड का दौरा कर संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। आप का कहना है कि संकल्प यात्रा से प्रदेश में सियासी माहौल बदलेगा।

ऊधमसिंह नगर जिले से शुरू करेंगे किसान संकल्प यात्रा
आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने बताया कि 15 से 17 नवंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर आप नेता सांसद भगवंत मान उत्तराखंड आ रहे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले से किसान संकल्प यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा कई विधानसभाओं तक जाएगी। इसके लिए आप ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उन्होंने कहा कि बीते एक साल से देश के किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र की किसान विरोधी सरकार ने अभी तक तीन काले कानून वापस नहीं लिए हैं। प्रदेश में अब चुनाव के लिए कम समय बचा हुआ है और आप पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार के कई मंत्री और पार्टी के अन्य बड़े नेता भी इसी माह उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई में आप पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। नवंबर में निकलने वाली आप पार्टी की किसान संकल्प यात्रा उत्तराखंड की लगभग 35 किसान बाहुल्य विधानसभा सीटों में जाएगी। किसानों को नजरअंदाज करना केंद्र व प्रदेश सरकार को भारी पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments