Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगौरीकुंड से आगे केदारनाथ पैदल मार्ग टूटा, विभिन्न पड़ावों पर रोके गए...

गौरीकुंड से आगे केदारनाथ पैदल मार्ग टूटा, विभिन्न पड़ावों पर रोके गए दस हजार से ज्यादा यात्री

रुद्रप्रयाग : सोमवार को बारिश के कारण हाईवे पर यात्रियों को रोकने के बाद आज मंगलवार को गौरीकुंड पैदल मार्ग टूट गया है। जिसके कारण विभिन्‍न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत कर ली जाएगी, लेकिन करीब तीन घंटे बाद भी मार्ग सुचारू नहीं हो सका है।

गलनाउ में बोल्डर आने से सड़क मार्ग बाधित

वहीं कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास गलनाउ में बोल्डर आने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग खोलने का कार्य प्रगति पर है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात सुचारू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments