Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपति ने करवाई जासूसी तो नाराज पत्नी के इस कदम से उड़े...

पति ने करवाई जासूसी तो नाराज पत्नी के इस कदम से उड़े होश-केस दर्ज

देहरादून। कई दिनों से महिला का पीछा कर रहे एक युवक के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ने पीड़िता के दफ्तर और पास की दुकान पर जाकर उसके बारे में पूछताछ की। महिला का आरोप है कि उसके पति और एक परिचित ने उसकी जासूसी करवाई। इधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान के अनुसार, नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक दफ्तर में एक महिला नौकरी करती है। वह दून में किराये पर रहती है। आरोप है कि कई दिनों से सफेद रंग के स्कूटर पर सवार युवक महिला का पीछा कर रहा था। वह जब भी कमरे से दफ्तर आती या जाती तो युवक पीछा करना शुरू कर देता।

आरोप है कि महिला के दफ्तर और एक दुकान में जाकर भी उसके बारे में पूछताछ की जाती। इस बीच, महिला के ऑफिस वालों ने आरोपी को पकड़ा तो उसने बताया कि महिला के पति और एक परिचित ने निगरानी के लिए कहा था। इसलिए, वह महिला का पीछा कर रहा था। इधर, महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments