Saturday, March 7, 2026
Homeरुद्रप्रयागरुद्रप्रयागः हाईवे पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, केदारनाथ आए यात्री को...

रुद्रप्रयागः हाईवे पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, केदारनाथ आए यात्री को पड़ा दिल का दौरा

रुद्रप्रयागः हाईवे पर डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, केदारनाथ आए यात्री को पड़ा दिल का दौरा
रुद्रप्रयाग। बुधवार देर रात रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सेमी के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई है। वहीं केदारनाथ यात्रा में आए एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात एक डंपर संख्या यूके13 सीए 1141 खाई मे गिर गया। देर रात करीब 2ः30 बजे पुलिस द्वारा ड्राइवर का रेस्क्यू किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह गुप्तकाशी व ऊखीमठ पुलिस ने सेना के साथ खोजबीन करते हुए ड्राइवर चंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह भंडारी निवासी ग्राम सेमी तल्ली गुप्तकाशी उम्र 48 वर्ष का शव नदी से बरामद किया। पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं बुधवार को केदारनाथ की यात्रा पर आए यात्री कुलदीप सिंह (38) पुत्र भागमल सैनी निवासी चंदसीना मुजफ्फरनगर खतौली उत्तर प्रदेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments