Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल...

अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अप्रा) बीसी खंड़ूडी ।

पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में मैं इस सीट से चुनाव लड़ने वाला नहीं हूं। इस सीट से किसे चुनाव लड़ना चाहिए, इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।

रुद्रप्रयाग (संवाददाता) : गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (अप्रा) बीसी खंड़ूडी अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। रुद्रप्रयाग में एक बैठक में शामिल होने पहुंचे खंडूड़ी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए इसकी घोषणा की। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में मैं इस सीट से चुनाव लड़ने वाला नहीं हूं। इस सीट से किसे चुनाव लड़ना चाहिए, इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।

उम्मीदवार को लेकर मुझसे पूछा जाएगा तो मैं अपनी राय जरूर दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वर्ष में पौड़ी लोकसभा एकमात्र ऐसी सीट है, जहां पांच जनपद हैं, इस सीट से कुमाऊं का क्षेत्र भी जुड़ा है। कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि वह क्षेत्र में कम आते हैं। जबकि जितना वह इस संसदीय क्षेत्र में घूमे हैं, उतना कोई नहीं घूमा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments