Wednesday, September 30, 2026
Homeरुद्रप्रयागचीरबासा में मार्ग सामान्य होने के बाद केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, गौरीकुंड...

चीरबासा में मार्ग सामान्य होने के बाद केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, गौरीकुंड से आवाजाही बहाल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास मलबा और पत्थर आने के कारण सोमवार को रोकी गई केदारनाथ यात्रा मंगलवार सुबह फिर सुचारू कर दी गई। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।

सोमवार को चीरबासा क्षेत्र में मलबे और पत्थरों की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई थी। इसके बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में पैदल मार्ग की स्थिति अब सामान्य है। मंगलवार सुबह मार्ग को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले पैदल यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।

हालांकि, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी जारी है। अधिकारी मौके की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी तरह की परेशानी या खतरे की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल मार्ग खुलने के बाद केदारनाथ यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments