रुद्रप्रयाग। मंगलवार सुबह जिले में मौसम साफ रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में ऊखीमठ तहसील क्षेत्र में 7.20 मिमी बारिश हुई, जबकि रुद्रप्रयाग और जखोली में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर सामान्य
मंगलवार सुबह आठ बजे अलकनंदा नदी का जलस्तर 623.08 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 626 मीटर और खतरे के निशान 627 मीटर से नीचे है। वहीं, मंदाकिनी नदी का जलस्तर 622.80 मीटर रहा। इसका चेतावनी स्तर 625 मीटर और खतरे का निशान 626 मीटर है।
गंगानगर में नदी का जलस्तर 799.54 मीटर और गौरीकुंड में 1973.45 मीटर दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर भी नदी का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे रहा।
चार मोटर मार्ग बंद
जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्गों पर यातायात सुचारु है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के दो और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के दो मोटर मार्ग बंद हैं। एनपीसीसी के किसी मार्ग के बंद होने की सूचना नहीं है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित विभागों को प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए उच्चतम स्तर की तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, किसी भी आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने या अन्य प्रकार की क्षति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने को कहा गया है।

