Friday, October 23, 2026
Homeटिहरीकैथोली गांव में कथित धर्मांतरण गतिविधियों और अतिक्रमण की जांच की मांग,...

कैथोली गांव में कथित धर्मांतरण गतिविधियों और अतिक्रमण की जांच की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

नई टिहरी। Amit Thapliyal ने डीएम  को ज्ञापन सौंपकर ग्राम कैथोली में कथित धर्मांतरण गतिविधियों, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह गांव में कुछ बाहरी लोग कई वाहनों से पहुंचे और एक मकान में एकत्र हुए। आरोप है कि वहां ईसाई सत्संग के नाम पर धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को चेतावनी देकर वहां से जाने को कहा।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जिस मकान में उक्त गतिविधियां संचालित होने का दावा किया गया, वह लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण कर बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Tehri Garhwal की जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में 4 जुलाई की घटना की विस्तृत जांच कराने और यदि जांच में अवैध धर्मांतरण, संबंधित कानूनों के उल्लंघन या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

साथ ही जनपद में बिना वैधानिक अनुमति के संचालित होने वाली कथित अवैध धार्मिक गतिविधियों और अवैध निर्माणों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments