नई टिहरी। उत्तराखंड में मंगलवार को देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां देर रात एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से इस गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बता दें की गाड़ी में कुछ छह लोग सवार थे।
तहसील नरेंद्रनगर के हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर देर रात लगभग साढ़े 3 बजे बोलेरो कैंपर गाड़ी कखुर के पास खाई में गिर गई। रात के अंधेरे में गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। ये गाड़ी ऋषिकेश से आगरखाल जा रही थी। इसमें एक ही परिवार के कई लोग सवार थे।
खाई में गिरी कार
कार के खाई में गिरने से इसमें सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आई। गंभीर रुप से घायल दिलबर ओर बबलू ने एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसमें से कुछ को रेफर भी कर दिया गया है।
घायलों के नाम
- शीला, पत्नी दिलबर, उम्र 30 वर्ष
- आरव, पुत्र दिलबर, उम्र 6 वर्ष, (सुमन अस्पताल नरेंद्रनगर से एम्स रैफर),
- शिवांशी, पुत्री दिलबर, उम्र 4 वर्ष,
- सुनील, पुत्र छप्पन सिंह, उम्र-26 वर्ष, (सुमन अस्पताल नरेन्द्रनगर मे एडमिट)
मृतकों की हुई पहचान
- दिलबर,पुत्र ज्ञान सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर।
- बबलू उर्फ संजीत, पुत्र रणजीत सिंह, उम्र 25 वर्ष।

.jpeg)
.jpeg)

