Tuesday, July 21, 2026
Homeटिहरीदुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर लंबगांव बाजार बंद, सड़क...

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर लंबगांव बाजार बंद, सड़क पर धरने पर बैठे लोग

टिहरी। लंबगांव में केतन लाल प्रकरण के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने विरोध स्वरूप लंबगांव बाजार बंद रखा और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग लंबगांव थाने के सामने डोबरा-चांठी सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में कार्रवाई जारी है और आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments