Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदलित मृतक के परिजनों को मिली लाखों की मदद, प्रशासन देगा महीना...

दलित मृतक के परिजनों को मिली लाखों की मदद, प्रशासन देगा महीना का खर्चा


टिहरी। संवाददाता। विगत 28 अप्रैल को श्रीकोट गांव में हुई दलित युवक की हत्या के मामले में आखिरकार शासनकृप्रशासन की नींद अब टूटती दिख रही है। एक ओर जहंा राष्ट्रीय एससी आयोग की टीम द्वारा फटकार लगाये जाने के बाद पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब शासन द्वारा पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की घोषणा भी कर दी गयी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को कुल सवा आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है जिसमें से चार लाख 12 हजार 500 रूपये का चैक आज पीड़ित परिवार को दे दिया गया है।

एसडीएम नैनबाग रजा अब्बास द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार युवक की हत्या की पुष्टि हो चुकी है तथा सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनका कहना है कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवार के लिए राशन की व्यवस्था भी कर दी गयी है तथा हर माह 5000 रूपये परिवार को भरण पोषण के लिए दिये जायेगें क्योंकि घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है। एसडीएम का कहना है कि फिलहाल आस पास के क्षेत्रों में पूरी तरह से शांति का माहौल है उनका कहना है कि परिवार की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बीते कल परिवार की तरफ से राष्ट्रीय एससी आयोग को ज्ञापन देकर दंबगों से खतरे की बात कही गयी थी और पीड़ित परिवार ने गांव छोड़कर कही अन्यत्र चले जाने को कहा था। आठ अपेै्रल को एक शादी समारोह के दौरान दलित युवक जितेन्द्र दास की कुछ ऊंची जाति वाले लोगों ने कुर्सी पर बैठ कर खाना खाने पर मारपीट की थी। जिसमें युवक को गम्भीर चोटें आयी थी और उसकी बीते रविवार पांच मई को इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। खास बात यह है कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस घटना के कई दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गयी और फिर युवक की मौत के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments