Monday, October 26, 2026
Homeअपराधसुवाखोली मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से एक की मौत

सुवाखोली मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से एक की मौत


टिहरी। संवाददाता। सुवाखोली मोटर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक की मौत हो गयी वहीं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। घायलों की हालत देखते हुए देहरादून हायर सेंटर रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुवाखोली मोटर मार्ग पर चंडीगढ़ से धरासू आ रही एक मारूति कार बिकोल गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। इस दुर्घटना में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए।

जिन्हे स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाल कर उपचार हेतू अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा घायलों में से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बाकी बचे घायलों की हालत की गम्भीरता को देखकर उन्हे दून के हायर सेन्टर रैफर किया गया। घायलों के नाम चालक इन्द्रदेव नौटियाल, रूक्मणी देवी, मधु व शालिनी बताये जा रहे है। जबकि मृतका का नाम रतन माला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments