Thursday, May 28, 2026
Homeऊधमसिंहनगरपुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित...

पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर नितिन सिंह भदौरिया, अजय गणपति, दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments