Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरदो भाईयों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा

दो भाईयों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा

काशीपुर। संवाददाता। काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के ढकिया नंबर एक में देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो भाईयों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को काशीपुर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

दरअसल काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी अंतर्गत ढकिया नंबर एक में अमर सिंह का परिवार रहता है। उसके तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र रवि टेम्पो चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रात जब रवि घर पर टेम्पो खड़ा कर गांव में ही एक मेडिकल की दूकान पर खड़ा बातचीत कर रहा था कि तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली रवि के सिर पर लगी जिससे लगते ही वह गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आस पास के लोग एकत्रित हो गए।

आनन फानन में उसे काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने चिकित्सालय पहुंचते हुए घायल रवि के बयान दर्ज किये। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि दो वर्ष पूर्व हुए मामूली विवाद के चलते रंजिश का मामला सामने आया है। दोनों ही आरोपी युवको की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments