रूद्रपुर। वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतना दरोगा समेत दो पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने तत्काल प्रभाव से दोनों को लाइनहाजिर कर दिया है। वहीं एक अन्य मामले में सीओ के पेशकार को सस्पेंड कर दिया है।
हाईकोर्ट के न्यायाधीश को एस्कॉर्ट देने में बाजपुर थाने में तैनात दरोगा मदन मोहन जोशी और संविदा में तैनात चालक दिनेश राणा ने लापरवाही बरती। जिन्हें एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं खटीमा सीओ महेश चंद्र बिनजोला के पेशकार गोपाल राम को विभागीय कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है।

.jpeg)
.jpeg)

