Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदो वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की दस बाइक...

दो वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की दस बाइक बरामद


रुद्रपुर। पुलिस को वाहन चोरियों की घटनाओं का खुलासा करने में बड़ी सफलता मिली। दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइक बरामद की।

मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काशीपुर रोड से गाबा चैक की ओर को चोरी की बाइक के साथ दो युवक आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने गाबा चैक पहुंच कर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अश्विनी चैधरी पुत्र सुखदेव चैधरी निवासी सागर आटा चक्की के पास वार्ड नंबर 20 ट्रांजिट कैंप, एसडीएम कालोनी रंपुरा निवासी सचिन गुप्ता उर्फ कतली पुत्र चंचल कुमार के रूप में बताई।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर नौ अन्य बाइक बरामद की है। एएसपी देवेंद्र पींचा ने खुलासा करते हुए बताया कि बरामद दस बाइक में से तीन बाइक चोरी का मुकदमा का कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत है। बाकी सात बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि कतली के खिलाफ इससे पूर्व भी बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments