Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबाजपुर में व्यापारी की कार से मिली चार लाख की नगदी जब्त

बाजपुर में व्यापारी की कार से मिली चार लाख की नगदी जब्त


उधमसिंहनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाजपुर में फ्लाइंग स्क्वॉयड ने बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी से चार लाख रुपये की नकदी बरामद कर जब्त कर ली है। रकम रामपुर निवासी राइस मिलर द्वारा गदरपुर लाई जा रही थी।

कोतवाल जीबी जोशी के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम प्रभारी गौरव पांडेय व दोराहा पुलिस चैकी प्रभारी सुरेंद्र बुटोला टीम के साथ दोराहा के पास बाजपुर-रामपुर मुख्यमार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच बाजपुर की तरफ आ रही सेंट्रो कार रोक कर चेकिंग की गई तो चालक के पास से चार लाख रुपये (सभी नोट 500 के) बरामद हुए। कार चालक ने अपना नाम बदरुल इस्लाम पुत्र रियादुल इस्लाम निवासी मस्जिद कोना टांडा बादली रामपुर (उप्र) बताया।

रियादुल के मुताबिक वह राइस मिल का संचालन करते हैं और यह रकम अपनी न्यू भारत राइस मिल से गदरपुर अनाज मंडी स्थित दीपक के पास लेकर जा रहे थे। रकम किसानों का माल खरीदने के एवज में भुगतान की जानी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments