Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरचुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने शिक्षा अधिकारियों के साथ की...

चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम ने शिक्षा अधिकारियों के साथ की बैठक


 रूद्रपुर। संवाददाता। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को डीएम डा. नीरज खैरवाल ने जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी व सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा सभी बूथों को माॅडल बनाने के लिये उनमें शौचालय,पानी,विद्युत,रैम्प,बृृद्ध जनों के लिये बैठने आदि की व्यवस्था होनी चाहिये। बूथ पर भोजन माताओं को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिये ताकि सम्बन्धित बूथ पर पोलिगं पार्टियों को भोजन आदि की व्यवस्था समय से हो सकें।

उन्होंने कहा कि बूथ के 200 मीटर की परिधि में किसी भी पार्टियों का कोई भी बैनर,पोस्टर नहीं होना चाहिये इसके लिये स्थान अभी से चिन्हित कर किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दो-दो स्वंयम सेवक नियुक्त किये जाय जो बृृद्ध जनों, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांग जनो आदि की सहायता करेगें। उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ पर कोई भी समस्या है तो वें सम्बन्धित एआरओ से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करें। कि जिस बूथ पर कोई भी कमी पायी गयी वहा के बीएलओ पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित,अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, उप जिला अधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल,जिला शिक्षा अधिकारी,खण्ड शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह,मुन्न लाल सरोज,पे्रमा बिष्ट,सुषमा,हवलदाल प्रसाद आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments