
काशीपुर। संवाददाता। सड़कों की हालत प्रदेश भर में खराब है और बरसात में ये गड्ढे जानलेवा भी साबित हो जाते हैं। इसी समस्या की ओर ध्यान दिलाने के लिए काशीपुर में कांग्रेसियों ने अनोखा तरीका अपनाया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संदीप सहगल की अगुआई में सड़कों के गड्ढों में भरे पानी में मच्छी मारने उतर गए।
कांग्रेसी नेता डंडों से मछली मारने का कांटा बनाकर गड्ढ़ों के आगे ऐसे बैठ गए जैसे मछली मार रहे हों। इसके साथ ही वह सरकार के ख़िलाफ नारे भी लगा रहे थे कि सड़क न बनवा सके, कूड़ा न उठवा सके जो वह सरकार निकम्मी है। बता दे कि कांगे्रसी नेता योजना के तहत पहले से ही मच्छी लेकर आए थे। जिन्हें सड़कों में भरे पानी में छोड़ा गया। मीडिया के पहंुंचने पर कांग्रेसी कांटे से मच्छी पकड़ते हुए सरकार की कमियां गिनाते नजर आएं।

.jpeg)
.jpeg)

