टिहरी जिले के घनसाली के एक छोटे से कस्बे में एक सामान्य परिवार से तालुख रखने वाले प्रदीप शाह सागर शाह ने इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता जीतकर क्षेत्र का ही नही बल्कि देश का नाम रोशन किया है
सूरज और प्रदीप ने हाल में ही नेपाल में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में भारत को विजय दिलवाई है
इंटरनेशनल खेलने के बाद दोनों युवक आज अपने गृह क्षेत्र घनसाली पहुँचे तो स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों आतिशबाजी कर फूल मालाओं से दोनों खिलाड़ियों का भब्य स्वागत किया और घनसाली मुख्य बाजार में दोनों खिलाड़ियों को कन्धे पर उठाकर रैली निकाली
सूरज और प्रदीप दोनों एक सामान्य परिवार से हैं दोनों ने अपनी पढ़ाई बेसिक स्कूल व इंटर मीडियड़ स्कूल से की है दोनों पहले ब्लाक स्तर पर कबड्डी शुरू की उसके बाद जिला और फिर नेशलन और उसके बाद दोनों का इंटरनेशनल कबड्डी में चयन हुवा दोनों युवाओं ने हरियाणा से प्रशिक्षण प्राप्त किया है
दोनों के माता पिता गांव में किसान है और खेती बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहे है
दोनों युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा देख कर आज लोगों में खुशी की लहर है

.jpeg)
.jpeg)

