Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedनगरासू गुरुद्वारे में तनाव कम, दो और निहंग नीचे उतरे, अब चार...

नगरासू गुरुद्वारे में तनाव कम, दो और निहंग नीचे उतरे, अब चार अंदर मौजूद

देहरादून/चमोली। नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से चल रहा हाई वोल्टेज ड्रामा सोमवार को कुछ हद तक शांत होता नजर आया। गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे आए निहंगों की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी ग्राम मलकपुर, जिला रूपनगर (रूपड़), पंजाब और जगनदीप के रूप में हुई है। इससे पहले एक निहंग रविवार को ही नीचे उतर चुका था। अब गुरुद्वारे के भीतर चार निहंग मौजूद हैं।

नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से शुरू हुए घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन और निहंगों के बीच तीन दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े हुए थे।

रविवार शाम प्रशासन के साथ दोबारा हुई बातचीत के बाद बंधक बनाए गए सेवादार नवतेज सिंह को भी रिहा कर दिया गया था। इसके साथ ही एक निहंग भी नीचे आ गया था। सोमवार को दो और निहंगों के नीचे उतरने के बाद अंदर मौजूद निहंगों की संख्या घटकर चार रह गई है।

प्रशासन लगातार गुरुद्वारे के भीतर मौजूद निहंगों से बातचीत कर रहा है। रविवार शाम से ही गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की आवाजाही और अरदास दोबारा शुरू कर दी गई थी। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले को आपसी विवाद के चलते बिगड़ी स्थिति बताया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सात निहंग गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए थे और उन्होंने गुरुद्वारे के सेवादार समेत दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस, आईटीबीपी, एटीएस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन का प्रयास है कि शेष चार निहंगों को भी शांतिपूर्वक नीचे उतारकर विवाद का समाधान किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments