Friday, October 23, 2026
HomeUncategorizedनैनीताल हल्द्वानी रोड पर खाई में बेसुध पड़ा मिला युवक, रेस्क्यू कर...

नैनीताल हल्द्वानी रोड पर खाई में बेसुध पड़ा मिला युवक, रेस्क्यू कर भर्ती कराया गया

नैनीताल: नैनीताल हल्द्वानी रोड पर एक युवक बेशुद्ध अवस्था में खाई में पड़ा हुआ मिला। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने युवक को खाई से निकाल लिया है। जिसे बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बीती रात असंतुलित होकर युवक के खाई में गिर जाने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक मनोरा निवासी प्रदीप शहर में प्लंबर का कार्य करता है। शुक्रवार देर रात प्रदीप नैनीताल से पैदल घर की ओर जा रहा था। हल्द्वानी रोड में कूड़ा खड्ड के समीप अचानक व असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में गिरकर बेहोश हो गया। शनिवार सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर से पैदल आ रहे कुछ लोगों ने उसे खाई में पड़ा हुआ देखा।

बेसुध युवक को मृत समझकर लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद तल्लीताल चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे। मगर खाई गहरी होने के कारण उन्हें अग्निशमन कर्मियों को भी बुलाना पड़ा। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने युवक को खाई से निकाल लिया। जिसे तत्काल 108 की माध्यम से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि उपचार के बाद युवक होश में आ गया है। जिसने असंतुलित होकर खाई में गिरने की बात स्वीकारी है। बताया कि युवक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments