Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमोदी चुनाव से ठीक पहले फिर उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, 17500 करोड़...

मोदी चुनाव से ठीक पहले फिर उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, 17500 करोड़ की इन योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में 14 हजार करोड़ की लागत वाली योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वह करीब साढ़े तीन हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। जनता को समर्पित की जाने वाली योजनाओं में आल वेदर रोड परियोजना की कुछ सड़कें, नमामि गंगे परियोजना के तहत नैनीताल में हुए कार्य आदि शामिल हैं। शिलान्यास और लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री हल्द्वानी में जिन 14 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे उनमें लखवाड़ जल विद्युत परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कई सड़कें, ऊधमसिंह नगर जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का सेटेलाइट सेंटर, पिथौरागढ़ व रुद्रपुर में मेडिकल कालेज, भारतमाला सड़क परियोजना की कुछ सड़कें, हल्द्वानी रिंग रोड आदि शामिल हैं। इसके अलावा लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं में नगीना-काशीपुर राजमार्ग, नमामि गंगे के तहत नैनीताल में हुए कार्य, पिथौरागढ़ जिले में दो हाइडिल प्रोजेक्ट, आल वेदर रोड परियोजना की कुमाऊं से संबंधित सड़कें मुख्य हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments