Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदेहरादून डीएवी कॉलेज समारोह में झड़प, छात्र को चाकू लगने से हड़कंप

देहरादून डीएवी कॉलेज समारोह में झड़प, छात्र को चाकू लगने से हड़कंप

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके संबोधन के बाद माहौल उस समय बिगड़ गया, जब छात्रों के बीच झड़प हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से निकलने के बाद समारोह में डांस कर रहे छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इस दौरान एक छात्र गौरव को चाकू लग गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल छात्र को तुरंत कॉलेज की डिस्पेंसरी में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

इससे पहले समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने लाइव प्रस्तुति देकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का वर्तमान और भविष्य हैं। फिलहाल, घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments