Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनकेदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग आज से शुरू, IRCTC वेबसाइट शाम...

केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग आज से शुरू, IRCTC वेबसाइट शाम 6 बजे खुलेगी

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग का इंतजार अब खत्म हो गया है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के निर्देशों पर Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने हेली शटल सेवा की टिकट बुकिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टिकट बुकिंग आज (शनिवार) शाम 6 बजे से IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में आगे की तिथियों के लिए बुकिंग खोली जाएगी।

यूसीएडीए के सीईओ आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 100 प्रतिशत टिकट बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें और केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें।

हेली सेवा से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि बुकिंग शुरू होते ही टिकट सुनिश्चित करने के लिए समय पर वेबसाइट पर लॉगिन करें, क्योंकि थोड़ी सी देरी भी टिकट मिलने में मुश्किल पैदा कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments