Sunday, May 24, 2026
Homeउत्तरकाशीसीमांत गांव हर्षिल पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

सीमांत गांव हर्षिल पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी। ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले में पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचे। सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त इसके बाद भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त हर्षिल में निरीक्षण के बाद गंगोत्री धाम का भी दौरा करेंगे। निर्वाचन आयोग की इस यात्रा को सीमांत क्षेत्रों में निर्वाचन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और मतदाताओं तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments