उत्तरकाशी। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नौ कैंची के पास पहाड़ी टूट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे में कुछ लोगों के दबने की सूचना है।
सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल सिंह गुसाईं का कहना है कि भूस्खलन के चलते दो से तीन लोगों के दबने की सूचना है। सूचना पर जानकीचट्टी सहित अन्य जगहों से भी राहत एवं बचाव टीमों को रवाना किया गया है।

.jpeg)
.jpeg)

