Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीअब उत्तरकाशी की स्मृति बॉलीवुड में जमायेगी धाक

अब उत्तरकाशी की स्मृति बॉलीवुड में जमायेगी धाक

देहरादून। संवाददाता। उत्तरकाशी जिले के नौगांव की स्मृति सिलवाल बॉलीवुड में इंट्री को तैयार हैं। छोटे से गांव से निकली इस प्रतिभा ने धीरे-धीरे ही सही, लेकिन मजबूती के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। इससे पहले स्मृति कई शॉर्ट मूवी में काम कर चुकी है।

उत्तराखंड की कई प्रतिभाओं ने बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा के दम पर जगह बनाई है। अब इनमें नौगांव की स्मृति सिलवाल का नाम भी शामिल होने जा रहा है। मीडिया से बातचीत में स्मृति ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में एक बड़े बैनर से सेकेंड लीड रोल ऑफर हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस बारे में लगभग बात पूरी हो चुकी है। कुछ ही दिनों में फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी। स्मृति ने बताया कि इससे पहले वह अभिनेत्री मधुरिमा तुली के भाई श्रीकांत तुली की शॉर्ट मूवी श्बेबी डॉन्ट गोश् में काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा स्मृति चैनल वी के रिएलिटी टीवी शो मेगा मॉडल ग्लैडरैग्स भी कर चुकी हैं। साथ ही, थियेटर से भी जुड़ी हैं, ताकि उनकी एक्टिंग स्किल में निखार आए। सिविल सर्विसेज की कोचिंग से अचानक एक्टिंग के फील्ड में आने के सवाल पर स्मृति कहती हैं कि पहले ऐसा कोई प्लान नहीं था, लेकिन ये सब इतनी अचानक हुआ कि अब एक्टिंग को ही अपना कॅरियर बना लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments