Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तरकाशीधू-धू कर जल गई कार, लोग भौचक देखते रह गए

धू-धू कर जल गई कार, लोग भौचक देखते रह गए

उत्तरकाशी (संवाददाता): यहाँ आज गंगोत्री हाईवे पर लक्षेश्वर के पास एक कार में अचानक आग लग गई और धू-धू कर जल गई। कार में सवार शख्स ने बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी, आस-पास खड़े लोग भौचक देखते रह गए।

दरअसल, बड़ागड़ी अलेथ निवासी पवन महर की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। शादी की शेरवानी को गंगोरी में लौटाने के बाद वह उत्तरकाशी वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार ने उसे रोकते हुए कहा कि उसकी कार की टंकी से पेट्रोल लीक हो रहा है। इस पर वह कार मैकेनिक के पास लाने के लिए तेजी से चलाने लगा। लेकिन लक्षेश्वर के पास ही कार में अचानक आग लग गई।

पवन कार सड़क पर ही छोड़कर बाहर कूद गया। इसके बाद उसने अग्निशमन विभाग की टीम को फोन किया। लेकिन तब तक कार आग का गोला बन गई थी। इस दौरान गंगोत्री हाईवे पर दोनों तरफ से वाहनों की कतार लगी रही। दमकल के पहुंचने तक कार पूरी तरह से जल गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments