Friday, July 17, 2026
Homeअल्मोड़ाहरेला पर्व पर जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना के बाद किया...

हरेला पर्व पर जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना के बाद किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध Jageshwar Dham पहुंचकर वृद्ध जागेश्वर और भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद जागेश्वर धाम में भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। हरेला पर्व के अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड की प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जागेश्वर धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। दौरे को लेकर सुबह से ही जागेश्वर धाम में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Dhan Singh Rawat, क्षेत्रीय विधायक Mohan Singh Mehra, जिलाधिकारी Anshul Singh, मंदिर समिति की कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments