Friday, April 24, 2026
Homeअल्मोड़ाअल्मोड़ा में जनआंदोलनों का असर, तीन विधानसभा क्षेत्रों की मदिरा दुकानें होंगी...

अल्मोड़ा में जनआंदोलनों का असर, तीन विधानसभा क्षेत्रों की मदिरा दुकानें होंगी बंद

अल्मोड़ा जिले में लंबे समय से चल रहे जन आंदोलनों और स्थानीय लोगों की मांगों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में नवसृजित मदिरा दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट स्थित विदेशी मदिरा दुकान, द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के तिपोला और खेड़ा की विदेशी मदिरा दुकानें तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली स्थित देशी शराब की दुकान को आगामी वित्तीय वर्ष से बंद किया जाएगा।

इन मदिरा दुकानों के खिलाफ लंबे समय से स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। क्षेत्र में लगातार हो रहे आंदोलनों के बाद प्रशासन ने यह अहम निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक संतुलन बनाए रखना और जनता की भावनाओं का सम्मान करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments