Thursday, July 30, 2026
Homeअपराधबदरीनाथ धाम से सोने का मुकुट चोरी करने वाला साधु गिरफ्तार, 5...

बदरीनाथ धाम से सोने का मुकुट चोरी करने वाला साधु गिरफ्तार, 5 लाख का मुकुट बरामद

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाले आरोपी साधु को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये मूल्य का मुकुट और चोरी की नकदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए ठहरे साधु राघवदास ने 24 जुलाई 2026 की रात मंदिर से भगवान नारायण का सोने का मुकुट और नकदी चोरी कर ली थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया।

एसपी चमोली के निर्देशन में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। जांच के दौरान 29 जुलाई को बद्रीश गंगा वाटिका गेट (हनुमानचट्टी रोड) के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघवराम पाठक उर्फ राघवदास (57 वर्ष) पुत्र श्यामता प्रसाद पाठक, निवासी ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरा गया सोने का मणि जड़ित मुकुट और नकदी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments