Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधविकासनगर में सनसनी: महिला को गोली मारने के बाद युवक ने खुद...

विकासनगर में सनसनी: महिला को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली, प्रेम प्रसंग की आशंका

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। चकराता निवासी कमलेश ने कथित तौर पर त्यूणी निवासी संगीता को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, संगीता कल्याणपुर में अपने दो बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहती थी। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments