प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर Badrinath Temple और Narsingh Temple में विशेष महा-अभिषेक और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
मुख्य धर्माधिकारी स्वयंवर दत्त सेमवाल समेत वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों को भारत के स्वर्णिम दौर की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक नेतृत्व में देश के साथ-साथ उत्तराखंड का भी तेजी से विकास और रूपांतरण हुआ है। उनके विशेष लगाव और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण उत्तराखंड आज देश के अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्यों की कतार में खड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जो देश के लिए गौरव का विषय है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री Kundan Parihar ने बताया कि प्रधानमंत्री के गौरवशाली सेवा काल के उपलक्ष्य में विधानसभा स्तर पर विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार चारधाम समेत प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूजा, अरदास और धार्मिक कार्यक्रम सुनिश्चित किए गए।
पार्टी की ओर से प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर को प्रदेश संयोजक तथा बलजीत सोनी और भुवन जोशी को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर भी संयोजकों की नियुक्ति कर कार्यक्रमों का संचालन किया गया।

