Thursday, August 27, 2026
Homeचमोलीबदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास 20 मीटर सड़क ध्वस्त, तीर्थयात्रा...

बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास 20 मीटर सड़क ध्वस्त, तीर्थयात्रा प्रभावित

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास करीब 20 मीटर सड़क ध्वस्त होने से यातायात प्रभावित हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा भी प्रभावित हुई है।

वहीं, मारवाड़ी चौकी से आगे क्रशर के पास हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आने की सूचना है। क्षेत्र में सड़क कई स्थानों पर धंस गई है, जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश के चलते हाईवे पर भूस्खलन और सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें सड़क को सुचारु करने के प्रयास में जुटी हैं। हाईवे पर यातायात बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

बारिश के बीच यात्रियों से हाईवे की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments