Sunday, July 12, 2026
Homeचमोलीबारिश से खांकरा में बदरीनाथ हाईवे बंद, 25 ग्रामीण सड़कें अब भी...

बारिश से खांकरा में बदरीनाथ हाईवे बंद, 25 ग्रामीण सड़कें अब भी बाधित; ग्रामीणों ने खुद हटाया मलबा

गोपेश्वर। चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को खांकरा क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया। फिलहाल वाहनों की आवाजाही खांकरा-छांतीखाल-डुंगरीपंथ वैकल्पिक मार्ग से कराई जा रही है।

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में 25 ग्रामीण संपर्क मार्ग अब भी बंद पड़े हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे दिनभर सुचारु रहने से यात्रियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन एक बार फिर मार्ग बाधित होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों ने खुद संभाली मोर्चा

हेलंग-डुमक-कलगोट मोटर मार्ग पर कई दिनों से बोल्डर और मलबा जमा होने के कारण यातायात ठप था। इससे बुजुर्गों, बीमार लोगों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद संबंधित विभाग ने मार्ग खोलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद डुमक और कलगोट गांव के ग्रामीण स्वयं गैंती और सब्बल लेकर सड़क पर पहुंचे और भारी बोल्डरों को तोड़कर तथा मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया।

डुमक गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र भंडारी ने बताया कि तीन दिन पहले कलगोट गांव के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया था। विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर सड़क को खोलने का काम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments