Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचारधाम यत्रा 2019; बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से आया भारी मलबा, रास्ता...

चारधाम यत्रा 2019; बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से आया भारी मलबा, रास्ता बंद


चमोली। बदरीनाथ ऋषिकेश नेशनल हाईवे लंगासू के पास बाधित हो गया है। आज दोपहर बाद यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे राजमार्ग बाधित हो गया। यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं चम्पावत की बारहमासी सड़क में स्वाला के पास भूस्खलन हो गया। जिससे यहां भी यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरा मलबा, एक घंटे बाधित रहा गौरीकुंड हाईवे
वहीं रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश होने से रविवार को गौरीकुंड हाईवे पर बांसबाड़ा में पहाड़ी से पत्थर आने पर हाईवे करीब एक घंटे बाधित रहा। एनएच द्वारा सड़क से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भीरी के समीप बांसबाड़ा में दो स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से करीब एक बजे हाईवे पर बंद हो गया, जिससे हाईवे पर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। एनएच की मशीनों द्वारा हाईवे से मलबा व पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत करने के एक घंटे बाद हाईवे को खोलकर वाहनों की आवाजाही सुचारु की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments