Saturday, June 6, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से...

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 12 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 196 पदों में अनुसूचित जाति (एससी) के 21, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 11, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 7 और सामान्य वर्ग के 153 पद शामिल हैं।

अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से प्रदेश के नर्सिंग अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments