Saturday, May 23, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवाओं और...

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने का येलो अलर्ट

देहरादून। बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि अब मौसम विज्ञान केंद्र ने राहत भरी खबर दी है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान पर देखने को मिलेगा। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments